घुवारा: घुवारा क्षेत्र में काली बोलेरो से गांव-गांव पहुंच रही अवैध शराब, ट्रैफिकिंग का वीडियो वायरल
घुवारा क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा अवैध शराब की सप्लाई का मामला सामने आया है, नई शराब नीति के बावजूद घुवारा, बमनोरा, रामटोरिया और भगवां क्षेत्रों में खुलेआम अवैध बिक्री जारी है। सोशल मीडिया पर सोमवार की शाम करीब 5 बजे हुए वायरल वीडियो में भगवां रोड स्थित दुकान से बोलेरो में शराब उतारते हुए साफ देखा जा सकता है।