गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के नबादा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के द्वारा इस बात की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दे दी गई है।