मथुरा: अर्धनग्न हालत में नाले में मिली दिव्यांग युवक की लाश, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, पहचान महेश उर्फ लंगड़ी के रूप में हुई
मथुरा थाना गोविंद नगर क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पीछे एक गहरे नाले में एक दिव्यांग युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक का शव अर्धनग्न हालत में मिला है, जिसके बाद परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।