महोबा: महोबा के गंज पहाड़ में ब्लास्टिंग के दौरान मूक बधिर मजदूर की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 15, 2026 पश्चिमबंगाल के कोलकाता जिला पुरुलिया निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग शहाबुद्दीन अपने मामा अजरूद्दीन के साथ पिछले 2 माह से गंज पहाड़ में ब्लास्टिंग के होल में पाइप फंसाने का काम कर रहा था। काम के दौरान उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। मामा अजरूद्दीन उसे जिला अस्पताल महोबा लेकर पहुंचे। इलाज के बाद मरीज को आराम मिलने पर छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।