लखीसराय: पुरानी बाजार छोटी दुर्गा स्थान में माता का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लखीसराय। पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान मंदिर में नवरात्रि की अष्टमी पर रविवार को माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की पूर्वाह्न 10:30 पर महिला और पुरुष श्रद्धालु माता के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचने लगे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।