माण्डल: सुरास में दो बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप; मृतका की मां ने मांडल पुलिस को दी रिपोर्ट
जिले के मांडल थाना क्षेत्र के सुरास गांव में दो बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका पिछले 19 मई से कोमा में थी और उदयपुर के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान दम तोड़ने के बाद मृतका की मां ने अपने दामाद पर बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मांडल थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।