खिजरसराय: बिहार सरकार के मंत्री ने मकसूदपुर गांव पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की
खिज़रसराय प्रखंड अंतर्गत मकसूदपुर में स्थित मां काली मंदिर में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर शंकर कुमार चौधरी भी उपस्थित थे, जिन्होंने बताया कि मकसूदपुर के अंतिम राजा स्व० रामेश्वर नारायण सिंह के नाती सेवानिवृत्त IRS अधिकारी अजय कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी मौजूद थे।