बिहारीगंज: हथियार के साथ फोटो वायरल करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
बिहारीगंज थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राजगंज वार्ड नंबर 09 निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को वायरल फोटो की जानकारी मिली थी। जांच के बाद पुलिस ने छापेमारी कर युवक को पकड़ लिया।