गोंडा के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित कुंवरपुर अमरहा डीहा गांव के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पार करते समय एक 35 वर्षीय युवक की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विजय कुमार पुत्र राम केवल कनौजिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद लहूलुहान हालत में परिजन उसे सीएचसी कर्नलगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।
#Gonda #TrainAccident #Colonelganj #GondaPolice #bharatsamachargonda
Gonda, Gonda | Sep 15, 2026