मुरैना नगर: अम्बाह बायपास पर खेत में दवा मिलने से मामला गरमाया, BMO बोले- दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
मुरैना के अम्बाह बायपास के पास नरूआ क्षेत्र में खेत में शासकीय दवाइयों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।मौके से सिरप, टैबलेट सहित कई दवाएं बरामद हुईं,जिनमें कुछ एक्सपायरी होने की आशंका है।स्टेशन रोड थाना पुलिस ने दवाइयां जब्त कर जांच शुरू कर दी है।बीएमओ धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि शासकीय व निजी दवाएं मिली हैं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।