बिसौली: बिसौली नगर में घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलाब बाग निवासी एक महिला ने पड़ोस के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि होली के दिन वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी पड़ोस के कुछ वहां पहुंच गए।