हाथरस: जिलाधिकारी कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों को लेकर के बैठक का किया गया आयोजन
जिला अधिकारी कार्यालय स्थिति कलेक्ट्रेट सभागार में 13 अगस्त मंगलवार के दिन जिलाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में 113 वें मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों को लेकर जिले के जनप्रतिनिधि पत्रकार अधिवक्ता और समाजसेवियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सभी ने चर्चा की। DM/SP का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।