हाथरस: गांव सलेमपुर पर दो भाइयों के साथ मारपीट करते हुए दबंगों ने छीने रुपए, घायलों का बीती रात पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर पर दो भाइयों के साथ मारपीट करते हुए दबंगों ने रुपए छीन लिए। शिकायत पर पीड़ित घायलों का हाथरस जंक्शन पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर बीती रात डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित 1 युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि दबंगों ने मारपीट करते हुए करीब 60 हजार रुपये छीन लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।