मांट: स्कूल गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया
Mat, Mathura | Oct 19, 2026 नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा बीते शनिवार को सुबह अपने घर से स्कूल मे पढ़ने के लिए निकली थी। दोपहर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला