Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देश पर जिला कुरुक्षेत्र का विशेष सफाई अभियान मानसून से पहले पुलिस लाइन और पुलिस परिसरों में व्यापक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस करने के निर्देश जलभराव, सीवेज, ड्रेनेज, वर्षा जल निकासी और विद्युत सुरक्षा पर विशेष फोकस कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई। हरियाणा पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री अजय सिंघल आईपीएस ने प्रदेशभर की पुलिस लाइनों एवं पुलिस परिसरों में आगामी मानसून को देखते हुए व्यापक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस ड्राइव चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव, सीवेज की समस्या, बारिश के पानी की निकासी में बाधा तथा भवनों एवं विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चन्द्र मोहन ने पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौंकी इंचार्ज तथा अन्य इकाईयों को माननीय डीजीपी साहब के आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक के आदेशों को दोहराते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस लाइन, पुलिस आवासीय परिसरों, पुलिस कार्यालयों, थाना परिसर, चौंकी परिसर तथा अन्य इकाईयों में विशेष अभियान चलाकर बारिश के पानी की निकासी सम्बन्धी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए ताकि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या नुकसान की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, छतों की सफाई, रूफ ड्रेन, गटर, डाउन टेक पाइप, स्टॉर्म वाटर ड्रेन तथा अन्य जल निकासी व्यवस्थाओं की गहन सफाई एवं मरम्मत सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं भी रुकावट, रिसाव या क्षति हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दूर किया जाए ताकि पानी की निकासी ठीक प्रकार से हो सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मानसून के दौरान पुलिस परिसरों में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों, बिजली की लाइनों एवं अन्य इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन का व्यापक निरीक्षण करके तथा सभी खराब या निष्क्रिय उपकरणों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जलभराव तथा आधारभूत ढांचे पर प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं। सभी डीएसपी, थाना प्रभारी तथा इकाई प्रभारी व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी करें तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माननीय पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार रविवार को जिला पुलिस के सभी कार्यालयों, पुलिस लाइन, सभी पुलिस परिसरों में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने परिसरों के पार्क से लेकर छत, पानी की टैंकी की सफाई की।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 6, 2026

MORE NEWS