महोबा: महोबा हत्याकांड में अभियुक्त को फांसी, पुलिस कार्यालय में एसपी ने पैरोकार को किया सम्मानित
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत महोबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड में अभियुक्त देवेन्द्र विश्वकर्मा को मा0 न्यायालय ने मृत्युदण्ड व ₹50,000 अर्थदण्ड से दण्डित किया है। इस मामले में अभियोजन व विवेचक के साथ समन्वय कर प्रभावी पैरवी करने वाले पैरोकार मुख्य आरक्षी प्रेम बाबू द्विवेदी को एसपी शशांक सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।