भोरे: भोरे थाना अंतर्गत जगतौली व भिंगारी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का SP ने किया निरीक्षण,लोकसभा चुनाव को लेकर बनाया गया चेक पोस्ट
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली, भिंगरी सहित कई जगहों पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ध्यान में रखते हुए बनाए गए अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का सोमवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निरीक्षण किया। साथ ही मौजूद थाना अध्यक्ष अनिल कुमार को कई दिशा निर्देश भी उन्होंने दिए। एसपी ने बताया कि शराब तस्करी, विधि व्यवस्था संधारण को लेकर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया है।