थाना नवाबगंज क्षेत्र के बनियापुरवा ग्राम पंचायत में आज शाम एक ही ग्राम सभा के दो पक्षों के बीच छींटाकशी को लेकर विवाद हुआ, जो पत्थरबाजी में बदल गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है तथा दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। अब तक पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जो भी व्यक्ति इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव @Uppolice @Dcpcentralknr