जनजातीय ज़िला किन्नौर के पूर्बनी से होते हुए किन्नौर कैलाश यात्रा को शुरू करने हेतू ज़िला प्रशासन नें पैदल मार्गो व अन्य सुविधाओं को लेकर शनिवार को एक निरीक्षण किया है।इस दौरान पुलिस व पर्यटन विभाग के कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। पैदल मार्गो के निरीक्षण का काम रविवार दोपहर 12:20 बजे समाप्त हुआ है।और निरीक्षण की रिपोर्ट डीसी किन्नौर को सौपी जाएगी।