इंदौर: सदर बाजार में रॉन्ग साइड आने वाले बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलट गया, चालक की मौत हो गई
Indore, Indore | Nov 20, 2024 इंदौर के सदर बाजार इलाके में रॉन्ग साइड से अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में एक ई-रिक्शा पलट गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण रिक्शा वाले की मौत हो गई। ई-रिक्शा में दो सवारी थी। सदर बाजार पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम मयंक कसेरा है। जो ई-रिक्शा लेकर इमली बाजार से मरीमाता की तरफ जा रहा था। तभी एक बाइक सवार रॉन्ग साइड से सामने आ से उसका रिक्शा पलट गया।