इंदौर: अवैध मादक पदार्थ मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक की, निर्देश दिए
Indore, Indore | Nov 20, 2024 इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेकर सोशल मीडिया पर भय का माहौल फैलाने वाले बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए गए हैं। तो वही मादक पदार्थ की अवैध तस्करी को रोकने के लिए भी पूरा मैप तैयार किया गया है। बैठक के दौरान डीसीपी स्तर के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रेजेंटेशन भी दिए गए हैं।