शाहपुर: शाहपुर जनता दरबार में एक मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया
शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सीओ कक्ष में आज शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े कुल 6 मामलों की सुनवाई हुई। शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश ने मौके पर ही एक मामलों का निष्पादन कर दिया। शेष पांच मामलों में आवश्यक दस्तावेजों और जांच के अभाव के कारण अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है। जनता दरबार में सीओ के साथ पुलिस पदाधिकारी भ