कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से तीन नाबालिग लड़के रेस्क्यू किए गए, एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 26, 2026 हटिया रेलवे स्टेशन से तीन नाबालिग लड़के का रेस्क्यू किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर जांच के क्रम में तीन नाबालिग लड़के एवं एक संदिग्ध वयस्क व्यक्ति को रोका गया।