सिकंदरा: सिकंदरा तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 38 शिकायतें आईं, एक का मौके पर निस्तारण हुआ
सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने की। समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने फरियादियों की