आनंदपुरी: जोतीयावाडा गांव में बारिश के दौरान 11 केवी लाइन का तार टूटा, बाइक सवार महिला की मौत, पिता सहित तीन झुलसे
आनंदपुरी थाना क्षेत्र की छाजा ग्राम पंचायत के जेतियावाड़ा गांव में बारिश के दौरान 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पिता सहित तीन लोग करंट से झुलस गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।