वामन रथ यात्रा के बाद बड़ा ऐलान! 🚩
4 कट्ठा जमीन पर बनेगा वृद्धाश्रम...
वामन मंदिर के बाद अब वामन कॉरिडोर की मांग! 🙏
भगवान वामन की भव्य रथ यात्रा के सफल आयोजन के बाद वामन ग्लोबल फाउंडेशन ने कार्यकर्ता सम्मान एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम आयोजित किया.
फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय ने बक्सरवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया. कोषाध्यक्ष राहुल राय ने असहाय बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम बनाने को करीब 4 कट्ठा जमीन देने की जानकारी दी.
सचिव सिकंदर सिंह ने मीडिया और मुख्यमंत्री के सहयोग के लिए धन्यवाद जताते हुए हर साल वामन जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने की बात कही.
वहीं प्रेम प्रकाश राय ने बक्सर में वामन कॉरिडोर बनाने और लाइट एंड साउंड शो में भगवान वामन के अवतार प्रसंग को शामिल करने की मांग उठाई. प्रेम कुमार मिश्र और वार्ड पार्षद दीपक सिंह ने भी आयोजन की सफलता के लिए बक्सरवासियों का आभार जताया.
धार्मिक आयोजन से सामाज�
Buxar, Buxar | Sep 24, 2026