महोबा: महोबा में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में 3 दोषियों को 3 साल की सजा और ₹10,000 जुर्माना, कबरई थाना क्षेत्र का मामला
Mahoba, Mahoba | May 11, 2026 महोबा में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत महोबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी के मामले में तीन आरोपियों को 3 साल के सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस अधीक्षक शंशाक सिंह के निर्देशन में की गई गुणवत्तापूर्ण विवेचना और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला आया।