खरसिया: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से बरामद हुआ देशी कट्टा, दो आरोपी गिरफ्तार; हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज
रायगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार से देशी कट्टा बरामद कर 4.10 लाख रुपये कीमत की कार जब्त की है। पुलिस अब हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।