प्रतापगढ़: दिनभर उमस और गर्मी के बाद तेज बारिश से मिली राहत, लेकिन नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर बहा गंदा पानी
दलोट कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र में शनिवार को दिनभर तेज उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया तथा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के दौरान कस्बे में नालियों की नियमित