देवघर: मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा ने देवघर एम्स में आशीर्वाद का दिया जलाया
एम्स देवघर में गुरुवार के रात्रि में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एम्स परिसर में आशीर्वाद का दिया जलाया। भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके नाम आशीर्वाद दिया जलाने का काम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया और उनके दीर्घायु की कामना बाबा बैद्यनाथ से की गई।