हज़ारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से निकला शव, बानादाग रेलवे साइडिंग में सनसनी
हजारीबाग के बानादाग रेलवे साइडिंग में बिहार से आई मालगाड़ी के एक वैगन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। नियमित जांच के दौरान संदिग्ध बोरे में शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, रेलवे पुलिस, सीआईएसएफ और एनटीपीसी की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।