23 साल पुराना फिर सुर्खियों में ‘जेनी कांड’, जेनी ने खोले राज, हरक सिंह रावत की बढ़ीं मुश्किलें!
गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में जेनी कांड का मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। बयानबाजी तेज हुई तो मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़ता दिखाई दिया। इस बीच जेनी के देहरादून पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
महिला ने हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को फिर से खोलने की मांग की है। इन आरोपों के बाद हरक सिंह रावत के साथ-साथ कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। खासतौर पर ऐसे समय में जब 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है और कांग्रेस लगातार आक्रामक चुनावी रणनीति के साथ भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि 23 साल पुराने इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई क्या होगी? क्या मामला दोबारा खुलेगा और आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में यह मुद्दा कितना बड़ा सियासी तूफान खड़ा करेगा?
#जेनीकांड #हरकसिंहरावत #उत्तराखंडन्यूज #उत्तराखंडराजनीति #जेनीकांडखुलासा #पुष्करसिंहधामी #धामीसरकार #देहरादूनन्यूज #उत्तराखंडब्रेकिंगन्यूज #UttarakhandNews #HarakSinghRawat #JennyCase #BreakingNews #UttarakhandPolitics #2027चुनाव #कांग्रेस #बीजेपी #पहाड़संदेश247