सिल्ली: नाबालिग से दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Silli, Ranchi | Oct 20, 2026 सिल्ली-मुरी इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मारदू गांव निवासी भागवत महतो उर्फ भगवान दास महतो के रूप में हुई है. रांची पुलिस के द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने किशोरी को फोन कर बुलाया था. किशोरी अपने भाई के साथ आरोपी से मिलने पहुंची थी