शाहजहांपुर: आजाद अधिकार सेना ने गंगा और यमुना नदी में बहाए जा रहे सीवेज को रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया
दरअसल आज मंगलवार 12 बजे आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिले में काम कर रहे आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी शैलेश कुमार ने राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन दिया है। जिसमें गंगा और जमुना नदी में बहाये जा रहे सीवेज को रोके जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार इस मामले में कार्रवाई करने की बजाय लीपा पोती करती दिख रही है।