शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में समाजवादी अधिवक्ता सभा ने अधिवक्ता संशोधन बिल समेत 12 समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया
दरअसल आज मंगलवार 11 बजे समाजवादी अधिवक्ता सभा के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने अधिवक्ताओं की 12 समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य रूप से भारत सरकार द्वारा अधिवक्ता संशोधन बिल ना लाने की मांग की। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए 10 लाख की बीमा राशि प्रदान की जाए।