शाहजहांपुर: लोदीपुर से भव्य सनातन संत यात्रा निकाली गई, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध संत, महात्मा और महामंडलेश्वर शामिल हुए
दरअसल आज मंगलवार 11 बजे भव्य सनातन संत यात्रा निकाली गई। सनातन संत यात्रा में देशभर के प्रसिद्ध संत महात्मा और महामंडलेश्वर शामिल हुए। सनातन संत यात्रा लोदीपुर पेट्रोल पंप से शुरू हुई है। जिसके बाद शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मुमुक्षु आश्रम की कथा पंडाल में यात्रा का समापन हुआ। सनातन संत यात्रा में शामिल हुए संत, महात्मा और महामंडलेश्वर का स्वागत हुआ।