शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने साउथ सिटी स्थित आवास पर क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्याएं
दरअसल आज भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने अपने साउथ सिटी स्थित आवास पर जन सुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र से फरियाद लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना। भापजा सांसद ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। तो वहीं शेष बची समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिया।