कोरबा: नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने अवैध निर्माण को ढहा दिया, महिला का विरोध नहीं आया काम
Korba, Korba | Apr 11, 2026 एसईसीएल कोरबा की 15 ब्लॉक नामक कॉलोनी की जमीन पर काबिज एक परिवार द्वारा लोगों की सुविधाओं को नजर अंदाज कर किया जाने वाला कब्जा नगर निगम ने हटा दिया है। निगम की तोड़ू टीम शनिवार को यह कब्जा जब हटाने पहुंची तो कब्जाधारी परिवार की एक महिला ने इसका विरोध किया लेकिन उसका विरोध काम नहीं आया.