कानपुर में 9 साल तक शोषण का आरोप, अस्पताल संचालक गिरफ्तार!
कानपुर के कल्याणपुर में पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर करीब 9 साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आसिफ अंसारी ने खुद को लल्ला बताकर उससे दोस्ती की और शादी का भरोसा दिया। इस दौरान करीब 5 लाख रुपये और बाइक के नाम पर 70 हजार रुपये लेने का भी आरोप है।
किडनी कांड से भी जुड़ा अस्पताल का पुराना विवाद
इस मामले में प्रिया हॉस्पिटल का नाम भी सामने आया है। यही अस्पताल किडनी कांड के दौरान किडनी रिसीवर पारुल तोमर की भर्ती को लेकर चर्चा में आया था।
फिलहाल कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
📍 स्थान: कल्याणपुर, कानपुर नगर
पूरे मामले में पुलिस की आगे की जांच अहम होगी।
खबरों की हर परत, सबसे पहले और बेबाक अंदाज में।
Ground Zero News
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #Kalyanpur #CrimeNews KanpurPolice UttarPradeshNews BreakingNews CrimeReport PriyaHospital KidneyScam KanpurCrime
Mathura, Mathura | Nov 15, 2026