गिरिडीह: अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी एवं पुलिस पदाधिकारी ने पीरटांड़ और डुमरी के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
अनुमण्डल पदाधिकारी, डुमरी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी द्वारा शनिवार को 11 बजे पीरटांड़ के दो तथा डुमरी प्रखण्ड में चार परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।