बोध गया: गया में तेज आंधी और बारिश से एयरपोर्ट की चहारदीवारी गिरी, नुकसान
गया में तेज आंधी और बारिश से गया एयरपोर्ट की चहारदीवारी गिर गई है।एयरपोर्ट निदेशक अवधेश कुमार ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया कि पूरब में लगभग 50 मीटर और दक्षिण में लगभग 100 मीटर दीवार गिरी है।अनाधिकृत प्रवेश रोकने को लेकर सीआईएसएफ की तैनाती की गई है।जल्द हीं मरम्मती कराई जाएगी।