मानिकपुर: मुंबई से मानिकपुर आ रहा यात्री आउटर में ट्रेन से गिरकर घायल, CHC से किया गया रेफर
मुंबई से हावड़ा जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रहा रजनीश (निवासी जावा, रीवा) मानिकपुर रेलवे जंक्शन के आउटर पर झटका लगने से मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसका हाथ ट्रेन और ट्रैक के बीच आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।