भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम में बहनों ने पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा को बांधी राखी
भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बहनों का उत्साह देखते ही बना। सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और भाई-बहन के स्नेह, विश्वास एवं आपसी प्रेम को बनाए रखने का संकल्प लिया।