दमोह: एसपी के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न थाना चौकियों से 146 फरार आरोपी गिरफ्तार
Damoh, Damoh | Apr 30, 2026 दमोह पुलिस ने 29-30 अप्रैल की दरम्यानी रात जिलाव्यापी कॉम्बिंग गश्त चलाकर बड़ी कार्रवाई की। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एनडीपीएस व आबकारी मामलों के फरार आरोपियों पर फोकस करते हुए 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 102 स्थाई वारंट और 21 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई हुई।