पटियाली: कादरगंज गंगा में स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, देर शाम तक नहीं चला पता
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र स्थित कादरगंज गंगा घाट पर सोमवार शाम स्नान के दौरान 18 वर्षीय सत्यम गहरे पानी में डूब गया। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था, तभी पैर फिसलने से हादसा हुआ। साथी बाहर निकल आए और शोर मचाया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा।