सरधना: भुनी गांव में मजदूर के मकान पर दबंग ने किया कब्जा, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई गुहार, SDM ने किया जांच का आश्वासन
सरूरपुर थाना क्षेत्र के भुनी गांव में दबंगों द्वारा एक मजदूर परिवार के मकान पर जबरन कब्जा करने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। CO कार्यालय और एसडीएम कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मकान को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है। अधिकारियों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है