बटियागढ़: अवैध शराब मामले में तीन आरोपी पकड़े,न्यायालय पेश, बटियागढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के फुटेरा मार्ग पर 3 जून को एक दुर्घटनाग्रस्त कार से 21 पेटी अवैध शराब मामले में फरार आरोपियों को बटियागढ़ थानां पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाथानां प्रभारी रजनी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने मौके से फरार दो आरोपी आनन्द और लकी और पूछताछ में एक अन्य सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।