चंदौसी: कुढ फतेहगढ़ पुलिस ने स्नेचिंग का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, महिला से छीने कुंडल बरामद, अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले
कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 28 अगस्त को हुई स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गंगासहाय पुत्र सोमपाल सिंह, निवासी नगला नस्सू, थाना बिलारी, मुरादाबाद को शाहबाजपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में छीने गए दो कुंडल, 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 400 रुपये नकद बरामद हुए है