दमोह: भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, ज़िला अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग
Damoh, Damoh | May 4, 2026 दमोह सोमवार दोपहर 3 बजे आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय पहुंचे और 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। बरगी डैम मामले में कार्रवाई, पीड़ितों को मुआवजा, जाटव को सुरक्षा, नल-जल योजना, पेयजल समस्या, जातिगत भेदभाव रोकने, स्कूल मरम्मत, मेडिकल कॉलेज का नामकरण करने की मांग की।