महरौनी: महरौनी पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कर बचाई जान
महरौनी स्थित तालाब के पास सोमवार रात्रि के समय दो बाइकों की भीषण भिड़ंत के दौरान घटवार निवासी जानकी पुत्र दीपचंद एवं दीपचंद पुत्र हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंचे महरौनी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल राघवेंद्र यादव एवं कांस्टेबल सतीश मिश्रा ने दोनों घायलो को तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी में रखकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर उनकी जान बचाई।